बलिया, मई 3 -- सोहांव। इलाके के बड़काखेत (पलियाखास) निवासी 20 वर्षीय विक्की मिश्र पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।इस मामले में पुलिस ने विक्की के पिता रामनारायन मिश्र की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर सो रहे मेरे पुत्र पर रात के करीब एक बजे हमला कर घायल किया है। एसओ हरिशंकर सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.