सहरसा, जून 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी करने तथा उसकी बाइक लूट लेने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी शंकर यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार बाइक से बलवाहाट जा रहा था। रास्ते में दो गछिया के पास सड़क किनारे खड़े एक युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही वह युवक पीछे बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद उसने अचानक चाकू निकालकर बाइक चालकस के गले पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ...