बलरामपुर, अप्रैल 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक नामजद आरोपियों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित को एक माह तक अस्पताल में रहना पड़ा। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह न्याय के लिए भटक रहा है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी अरविंद कश्यप ने बुधवार को बताया कि करीब एक माह पहले उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फगुईया निवासी नंदलाल व एक अज्ञात शामिल था। अरविंद को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां लंबे समय तक उपचार चला। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के आरोपी व उसके परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं...