युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन नामजद
फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। औद्योगिक नगरी के मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर पहले बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से पेट व हाथ पर कई वार कर दिए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राकेश कुमार यादव, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में संजय कॉलोनी में किराए पर रहते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई की शाम वह वर्कशॉप पर काम के लिए नागर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डेजी पब्लिक स्कूल के पास गली के रहने वाले विशाल, उसके साथी क्रिस और एक अन्य युवक ने उनका रास्ता रोक लिया।राकेश के अनुसार करीब दो महीने पहले विशाल ने उनके दोस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.