अयोध्या, मार्च 31 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के गुन्धौर गांव में एक युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र मृत्युंजय सिंह अपनी दुकान पर 29 मार्च 2026 की शाम करीब छह बजे बैठे थे। इसी दौरान एक काली स्कॉर्पियो (संख्या यूपी 42 बीजेड 8341) सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और मृत्युंजय सिंह से विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी बैक कर सीधे बुलेट मोटरसाइकिल (यूपी 42बीएक्स 6519) पर बैठे मृत्युंजय सिंह पर जान से मारने की नीयत से चढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास खड़ी एक अन्य बाइक (यूपी 42 एडी 8402) भी क्षतिग्रस्त होकर वाहन के नीचे दब गई। घटना के दौरान मौजूद मुंशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.