लखीमपुरखीरी, मई 16 -- क्षेत्र में झिंगुरीपुरवा चौराहे के पास प्राइवेट बस के कंडक्टर को बाइक पर सवार होकर घर जाते समय घात लगा कर बैठे लोगों ने घेर कर कुदाल और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया, जिसे डॉक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। खिरिया मिश्र निवासी सौरभ तिवारी प्राइवेट बस पर कंडक्टर है। शुक्रवार को छुट्टी के बाद रात 8 बजे वह गांव के आकाश की बाइक पर बैठकर घर जा रहा था। झिंगुरीपुरवा के पास पहुंचते ही घात लगाए बैठे लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह घायल होकर बेहोशी हालत में गिर पड़ा। बाइक की लाइट से गांव के सुभाष, मुकेश, और माने पारा के बबलू अवस्थी, गंगाराम पहचान लिय...