अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में युवक के साथ मारपीट करने और पैर पर गाड़ी चढ़ा देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। भीटी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में बीते तीन जुलाई को अकबरपुर निवासी अमर सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह आए हुए थे। वहां पर पहले से खड़े राजा पांडे पुत्र अजीत पांडे, विवेक सिंह पुत्र जनार्दन सिंह, अवधेश यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी हीड़ी पकड़िया व अनुराग तिवारी अपनी चार पहिया वाहन लेकर खड़े थे। आरोप है कि वहां से गुजरते समय आरोपियों ने अमर सिंह की पिटाई कर दी थी और गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे अमर सिंह का पैर टूट गया था। हल्ला गुहार पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खजुरी बा...