देहरादून, अप्रैल 29 -- रायपुर थाना क्षेत्र के आमवाला में एक युवक पर छह आरोपियों ने खुकरी और बेसबॉल डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और युवक के गले से सोने की चेन छीन ले गए। दबंगों ने उसकी स्कूटी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरवाला निवासी लेखिका राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका फुफेरा भाई शौर्य सजवाण उर्फ नानू बीती 26 अप्रैल की रात करीब 11:40 बजे पालीटेक्निक रोड आमवाला से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ऋषभ बिष्ट अपने 5-6 साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने शौर्य पर खुकरी और बेसबॉल डंडों से हमला कर दिया। दबंगों ने दहशत फैलाने की नीयत से इस पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। आरोप है कि हमले के मुख्य आरोपी ऋ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.