मथुरा, मार्च 11 -- युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी वृंदावन, नगर के रुक्मिणी विहार क्षेत्र स्थित एलआईजी सोसाइटी के गोल चक्कर के निकट स्थित गोल्डन फिटनेस जोन जिम के बाहर एक युवक पर हमले का प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रुक्मिणी विहार निवासी नवीन मंगलवार सुबह 10 बजे किसी कार्य से उक्त जिम के पास गए थे। इसी दौरान गांव गुर्जर परखम निवासी दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे नवीन को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब आसपास के लोग और जिम में मौजूद अन्य लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, तब दोनों आरोपी पीड़ित को अधमरी अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों का यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.