वाराणसी, जुलाई 17 -- जक्खिनी। राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार गांव में सोते समय गुरुवार भोर करीब तीन बजे 24 वर्षीय चंद्रेश पटेल पर किसी ने तेजाब फेंक दिया। चंद्रेश के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे। उसे भदवर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने पर राजातालाब थाना प्रभारी दया राम ने छात्र का बयान दर्ज किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चंद्रेश बी.कॉम का छात्र है। पिता ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...