फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद,संवाददाता। मुजेसर थाना क्षेत्र में होली के दौरान एक युवक पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के चार दांत टूट गए और उसका जबड़ा फ्रैक्चर हो गया। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चांदपुर निवासी मनोज भाटी ने बताया कि वह सेक्टर-24 स्थित इंपीरियल एलिटो कंपनी में काम करता है। तीन मार्च 2026 को वह कंपनी के बाहर अपने सहकर्मियों के साथ होली खेल रहा था और एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक उस पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में मनोज भाटी के चार दांत टूट गए और मुंह में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में उसके जबड़े में फ्रैक्चर पाया गया और चोट को गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.