सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- सुलतानपुर, संवाददाता । देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव की 23 वर्षीय युवती कोमल की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता हरिमंगल पुत्र पूरन चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि धम्मौर थाना क्षेत्र का रहने वाला उनकी पुत्री को लगातार फोन कर मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर वह उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। पिता का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले कोमल ने परिवार को इस उत्पीड़न की जानकारी भी दी थी। तहरीर के अनुसार, लगात...