रांची, अगस्त 21 -- रांची। सदर थाना क्षेत्र के कोकर सुभाष चौक के पास प्रेमी की धमकी से आहत युवती द्वारा जीवनलीला समाप्त करने के मामले में केस दर्ज किया गया। मामले में मृत युवती की बहन तासु कुमारी के फर्द बयान पर राजेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। युवती खुशी ने गुरुवार को दिन में अपने आवास के एक कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व बुधवार को रात में आरोपी राजेश ने अपने साथियों के साथ खुशी के आवास में घुसकर हल्ला-हंगामा किया था, जिससे युवती आहत थी। उसने सभी के काम पर चले जाने के बाद शुक्रवार को दिन में नौ बजे स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। अपने प्रेमी राजेश को आत्महत्या करने का वीडियो भेजकर फंदे पर झूल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...