युवक ने हिंदू बनकर रीति-रिवाजों से की शादी, लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया
संवाददाता, नवम्बर 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में दारागंज निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी में कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने, बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता का दावा है कि बेटी के ससुराल पक्ष ने वैवाहिक परिचय पत्रिका में हिंदू नाम और कथित फर्जी शैक्षिक योग्यता व पद का उल्लेख कर परिवार को धोखे में रखा। उन्होंने बेटी के पति, सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। इंदिरा कॉलोनी बक्शी खुर्द निवासी डॉ. राधेश्याम की ओर से दारागंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी राजमाधवी की शादी सात फरवरी 2025 को लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में बुद्ध विहार तकरोही निवासी तथाकथित अनुपम कुशवाहा व राजश्री कुशवाहा के बेटे अनिरुद्ध कुशवाहा के साथ शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.