उरई, दिसम्बर 22 -- उरई। गोहन थाना के ग्राम गुपलापुर निवासी शिवकुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही राजेश कुमार ने उसकी पत्नी के ऊपर पानी फेंका। जब पानी फेंकने का विरोध करने पर गाली गलौज की और उसके पारिवारिक जनों पर 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया और वह जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.