महोबा, जुलाई 18 -- कुलपहाड़। सूने घर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खेत से लौटे तो युवक को फांसी के फंदे से लटका देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। नगर के हटवारा वार्ड निवासी 23 वर्षीय धनवेश पुत्र गोपाल कुशवाहा प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। माता पिता खेती किसानी करते है। शनिवार को माता पिता खेत चले गए। धनवेश घर में अकेला था। दोपहर बाद जब परिजन घर आए तो गेट अंदर से बंद था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम भतीजा मनमोहन ने आहट न मिलने पर पड़ोसियों को एकत्र कर लिया। पड़ोसियों ने जब गेट तोड़ा को शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। मृतक की दो संतानें बताई जा रही है। बड़ा भा...