गुड़गांव, मार्च 16 -- सोहना। शहर के दौला मार्ग पर स्थित एमवीएन सोसाइटी में रविवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने खुले में शौच करने का विरोध करने पर न केवल सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई की गई, बल्कि बचाव में आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट भी की। इस हमले में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई है, जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुरुग्राम रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम एक युवक सोसाइटी परिसर में खुले में शौच कर रहा था। वहां से अपने बेटे के साथ गुजर रही एक महिला ने इसका कड़ा विरोध किया। महिला के बेटे ने पास ही तैनात सुरक्षाकर्मी से इस अभद्र हरकत की शिकायत की। जब सुरक्षाकर्मी ने शराबी युवक को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी, तो वह आगबबूला हो गया। आरोपी ने तुरंत फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और सु...