देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार प्रांत के बांका जिला के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोना गांव निवासी गुड्डू कुमार दास उम्र 25 वर्ष, पिता- नंदकिशोर दास उर्फ नंदू दास ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आग से युवक गंभीर रूप झुलस गया है। घटना में युवक की छाती, गला, मुंह, कान, आंख आदि जल गया गया है। युवक की छह माह पूर्व शादी हुई है। घटना शुक्रवार करीब 11 बजे दिन की बताई जा रही है। घटना के बाद तत्काल बांका अवस्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफ़र कर दिया गया। उसके बाद परिजनों ने शनिवार को करीब 2 बजे दिन एम्स लाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल के इलाज को लेकर उसकी पत्नी, सास, पिता, चाचा आदि एम्स पहुंचे हैं। ससुराल पक्ष व पिता द्वारा दोनों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.