विकासनगर, अप्रैल 22 -- विकासनगर क्षेत्र के डाक्टरगंज निवासी एक युवक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि बुधवार को उप जिला चिकित्सालय से नरेश 25 वर्ष पुत्र चेतरात निवासी डॉक्टरगंज पुल नंबर एक का डेथ मैमो प्राप्त हुआ। जिसके बाद चौकी प्रभारी बाजार ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया। बताया कि पूछताछ करने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक नरेश 25 वर्ष पुत्र चेतरात निवासी डॉक्टरगंज पुल नंबर एक भगानी हिमाचल में एक कंपनी में काम करता था। वह आज घर से नाराज होकर सुबह नौ बजे घर से कंपनी के लिए निकला था। डाकपत्थर बैराज के पास उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल ले लाए। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। म...