प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- कुंडा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा ली। यह देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कुंडा के बड़ूपुर खेमीपुर गांव निवासी शिव कुमार का 22 वर्षीय बेटा सचिन कुमार शनिवार को दोपहर में घर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटक गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...