कानपुर, अप्रैल 13 -- सरसौल। महाराजपुर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि गांव के दो आरोपितों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से मारापीटा। साथ ही उनकी बाइक लूटकर भाग गये। जिसके बाद पीड़ित ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की है। महाराजपुर के विजयनगर गांव के निवासी शोभा निषाद के अनुसार सोमवार की सुबह वह किसी काम से गांव के बाहर जा रहा था। तभी गांव के दो आरोपितों ने रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही आरोपितों ने बाइक लूट ली और भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान सोने की चेन भी कहीं पर गिर गई। घटना के बाद पीड़ित ने महाराजपुर थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...