फतेहपुर, मार्च 5 -- अमौली। चांदपुर थाने के शिकरी गांव में गुरुवार को नवदंपति में हो रहे विवाद के दौरान पड़ोसी युवक ने नशे की हालत में फायर कर दिया। तभी गोली युवती की मां को लग गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया लेकिन वह दरवाजा तोड़ कर भाग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर साथ ले गई। शिकरी गांव निवासी लाल जी कोरी की बेटी रोशनी में मायके में रहती है, जबकि दामाद गजेन्द्र परदेश में रहा है। होली में गजेन्द्र ससुराल आया था। गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तभी गजेन्द्र ने रोशनी को पीट दिया। इसी दौरान नशे की हालत में प़डोसी युवक सोनू उर्फ भीम यादव पुत्र हरी लाल आ गया और गजेन्द्र को धमकाने लगा। दोनों में कहास...