जौनपुर, अप्रैल 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा गांव की एक महिला को उसके पड़ोसी युवक ने मंगलवार की शाम को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार शाम को दी गई थी। क्षेत्र के हरबसपुर मदारपुर गांव निवासी विधाता देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम वह घर आ रही थी, उसी समय रामनगर भड़सरा गांव निवासी परमेश्वर गौतम पुरानी रंजिश को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.