देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के शिवगंगा के समीप शनिवार शाम बुजुर्ग राजकुमार मिश्रा उर्फ झलकू के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी मुहल्ले का एक युवक उनके पास आया और बिना वजह उलझ पड़ गया। बात बढ़ने पर युवक ने मारपीट कर सिर और हाथ में चोट पहुंचायी। आसपास के लोग हो-हल्ला सुन घटनास्थल पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया। घायल बुजुर्ग ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.