बरेली, मार्च 8 -- फरीदपुर। कैंट के उमरिया गांव के शुभम प्रधान ने बताया कि शुक्रवार शाम फरीदपुर के सैदपुर गांव के शिवकुमार कश्यप ने इंस्टाग्राम पर बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी की। उसने दलित समाज के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट भी डाली हैं। इस पर शुभम ने फरीदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...