संतकबीरनगर, मई 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को बाइक पर लिफ्ट देकर आरोपी युवक खलीलाबाद के अपने कमरे पर ले गया, जहां पानी में नशीला पदार्थ पिला कर रेप किया। उसके बाद वीडियो वायरल करने का ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। आरोपी और पीड़िता दोनों महुली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने फरियाद अनसुनी की तो पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। शुक्रवार को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।महुली क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय युवती का आरोप है कि 07 अक्तूबर 2025 को दोपहर ढाई बजे के करीब वह न्यायालय खलीलाबाद से अपने घर के लिए निकली थी। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, विरोध पर मारपीट तभी उससे एक युवक मिला और कहा कि वह काफी समय से मुकदमा लड़ रह...