बलिया, मई 26 -- बलिया। शहर के वार्ड नंबर एक जगदीशपुर अंबेडकर बस्ती में लम्बे समय से सड़क किनारे गिरा बिजली का पोल कभी भी बड़ा हादसा करा सकता है। मोहल्लेवासी इस पोल को हटाने के लिए कई बार नगरपालिका से शिकायत की। लेकिन अब तक यह पोल ज्यों का त्यों पड़ा है। बता दें कि इस मोहल्ले की 20 फीसदी आबादी नपा में सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं, बावजूद बिजली का पोल अब तक नहीं हटाया जाना आश्चर्य है। इस सड़क से बच्चों में संचालित स्कूल में रोजाना काफी संख्या में बच्चे और मोहल्लावासी आते-जाते हैं। लेकिन सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार पोल को हटवाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने अविलम्ब पोल हटवाने की मांग जनहित में की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...