युवक ने बड़े भाई को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
हरदोई, मई 2 -- हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनियनखेड़ा में आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि सूरज पुत्र हरिहर ने अपने बड़े भाई बृजेश पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि आरोपी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.