फतेहपुर, मार्च 24 -- सुल्तानपुर घोष। अफोई गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दिया। उसके पास से मिले मोबाइल नंबर से मृतक की पहचान कराते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। । खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई गांव निवासी 24 वर्षीय बुद्धराज पासवान सोमवार को बिना बताये घर से निकला था। घर वापस न आने देर रात तक तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं सका था। मृतक के भाई रमेश ने बताया कि उन्हें भाई की मौत होने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पेड़ में नायलॉन की जाली लगी थी। बबूल के पेड़ के नीचे मृतक की चप्पल पड़े हुए थे तथा मृतक के गले में और बबूल की डाल में नायलॉन की जाली बंधी देखी गई। बताया कि बुद्धराज की करीब तीन साल से दिमागी हालत ठीक नहीं थी, प्रया...