औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला समरथपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समरथपुर निवासी सर्वेश सविता ने सुबह घर के अंदर फांसी लगाने का प्रयास किया। उसी दौरान परिजनों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतार लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...