फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांवनिवासी युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। बताया गया है कि घरेलू किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को भेज दी है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.