हरदोई, मई 13 -- कल्याणमल,संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कल्हेपुर के मजरा मझिया निवासी मुकेश कुमार (37) पुत्र राजबहादुर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मुरथल क्षेत्र में परिवार के साथ रहकर एक हॉस्टल की मेस में कुकिंग का काम करता था। वह सोमवार को अपने मौसी के लड़के की बारात में शामिल होने के लिए गांव आया था। मंगलवार शाम परिवार के लोग बारात में चले गए, लेकिन मुकेश ने बारात में जाने से मना कर दिया और घर पर ही रुक गया। बुधवार सुबह करीब 7 बजे जब उसका भाई रजनीश कुमार बारात से वापस लौटा तो उसने देखा कि मुकेश का शव बरामदे में बने कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बे...