औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र के असवी गांव निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे बेहोशी की हालत में 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार असवी गांव निवासी 22 वर्षीय गोडसन पुत्र राजेन्द्र नाथ ने रविवार को घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा और उपचार के लिए 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के साथ आए उसके भाई ने पुलिस को बताया कि गोडसन ने किन कारणों से यह कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी ...