एटा, फरवरी 23 -- बार-बार बुलाने के बाद भी ससुराल में पत्नी के न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने बंधक बनाने का आरोप लगाया है। मृतक की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में पत्नी और उसके भाइयों को जिम्मेदार माना है। अपील की है कि जब मुकदमा चले तो पत्नी सहित अन्य आरोपियों को जज साहब फांसी के सजा सुनाए। थाना जैथरा के गांव पिपहरा निवासी श्यामसुंदर (27) पुत्र पातीराम ट्रक चालक था। इसकी शादी नौ साल पहले रेखा निवासी कैल्ठा थाना अलीगंज के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी ज्यादातर मायके में रहती थी। तीन माह पहले एक दिन के लिए ससुराल आई थी उसके बाद से फिर से मायके चली गई थी। श्यामसुंदर पत्नी को बुलाने भी गए थे, लेकिन पत्नी फिर भी नहीं आई। घरवालों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने बंधक बना लिया था। तीन दिन पहले ही ससुराल से...