फिरोजाबाद, मार्च 23 -- उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। संगम नगर निवासी 25 वर्षीय लोकेश उर्फ प्रशांत पुत्र सतीश चंद्र कुमार ने रविवार देर शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...