फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- नवाबगंज। नगर में शुक्रवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक रोजाना की तरह सुबह काम पर गया था। शाम को काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और वहां फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची। पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में नगर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। हालांकि, वहां मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की पुष्टि के बाद परिजन रोते-बिलखते शव को वापस घर ले आए। मृतक युवक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों...