फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम रिठंवा में पारिवारिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम रिठंवा निवासी विपिन मौर्य पुत्र सुरेंद्र मौर्य उर्फ कल्लू मौर्य की शादी 11 मार्च 2026 को कौशांबी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी शिवानी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद पत्नी मायके चली गई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व विपिन पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे भेजने से इनकार कर दिया। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की गई तथा उसकी बाइक रोक ली गई। बताया जा रहा है कि शादी के जेवरात भी पत्नी के पास हैं। ससुराल से लौटने के बाद से विपिन मानसिक रूप से परेशान रहने लग...