कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। मां घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पांडु नगर बीमा अस्पताल कॉलोनी निवासी प्रमेंद्र कुमार ईएसआई हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी रेखा, बेटी रिया और 18 वर्षीय बेटा प्रेम है। चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि भाभी का नवाबगंज में मायका है। शुक्रवार को उनके मायके में शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए वह भतीजी के साथ गई थीं। शनिवार को वह और भाई ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान भतीजा घर पर अकेला था। दोपहर को भाभी घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.