लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह निवासी एक युवक ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह निवासी 37 वर्षीय नितिन ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि नितिन की उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी, इसके बाद अज्ञात कारणों के चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.