बरेली, फरवरी 27 -- भोजीपुरा। भोजीपुरा के गांव लखमपुर गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय मुकेश कुमार ने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मुकेश का पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके संबंध में न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। उसकी पत्नी लगभग छह माह से अपने मायके में रह रही थी। इसको लेकर भी पारिवारिक तनाव बना रहता था। भोजीपुरा प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...