गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। मामले में फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कटसीला गांव का रहने वाला था और डूंडाहेड़ा में किराये पर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार शाम को उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसे फंदे पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस स्वजन के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.