सोनभद्र, मार्च 6 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काचन में गुरुवार की आधी रात के बाद एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काचन गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र सत्यदेव गुरुवार को किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। देर रात घर लौटने के बाद वह घर से करीब 50 मीटर दूर आम के पेड़ के पास पहुंचा और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजपति ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्...