युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद,नगला सिंघी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक ने खेत पर लगे पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब छोटा भाई खेत पर पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी हो सकी। जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। गांव जहांगीरपुर निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर कारखाने में काम करता था। वह शनिवार सुबह पांच बजे शौच करने के लिए खेतों की ओर गया। उसने पीपल के पेड़ पर गले से फांसी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- कमरे से युवक का फंदे से लटका मिला शव एक घंटे बाद छोटा भाई खेतों पर पहुंचा तो उसका शव पेड़ से लटका देखकर चीख निकल गई। उसने फोन कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.