उन्नाव, फरवरी 3 -- चकलवंशी। आसीवन में गोसाईखेड़ा के रहने वाले युवक ने सोमवार रात गांव से बाहर पेड़ की डाल पर साड़ी के फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो युवक फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसाईंखेड़ा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र राज कुमार लखनऊ में दिहाड़ी मजदूरी करता था। इस दौरान बिहार की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। इसको दस दिन पहले घर ले आया था। युवती तीन दिन पहले घर से बिना बताए वापस चली गई थी। कुलदीप फोन कर युवती से वापस आने की गुहार लगाता रहा, मगर युवती ने आने से इनकार कर दिया। उसने सोमवार देर शाम वृद्ध दादी से कहा कि अब वह मर जाएगा और साड़ी लेकर घर से निकल गया। इसके बाद ...