बांदा, अप्रैल 19 -- खुरहंड। युवक ने घर के बाहर लगे शीशम के पेड़ पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छिबांव गांव के मजरा सुन्दर बाबा पुरवा निवासी सूरजदीन ने बताया 22 वर्षीय पुत्र सरवन शनिवार रात गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करवाने के बाद घर आया और सो गया। रविवार भोर भूसा भरने खेत जाने की बात कह कर घर से निकल गया। नजदीक में लगे शीशम के पेड पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह भी पढ़ें- शटरिंग कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...