भागलपुर, जून 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के गोहर गांव स्थित एक आम बगीचे में शुक्रवार को घरेलू विवाद से आहत एक युवक ने महोगनी के पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति को बचाने के प्रयास में पेड़ पर चढ़ी उसकी पत्नी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे भागलपुर रेफर किया गया है। मृतक की पहचान धनौरा गांव निवासी लरीक यादव के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- मल्लावां में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जानघरेलू विवाद सूरज का विवाह इसी वर्ष 7 मई को कहलगांव थाना क्षेत्र के रामनगर बनारा बगीचा निवासी साधु यादव की पुत्री रक्षा कुमारी के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद वह 25 मई को रोजगार के लिए दिल्ली चला गया था और 11 जून को घर लौटा था। वह पत्नी को साथ लेकर दिल्ली जाना चाहता था, लेकिन प...