मैनपुरी, जनवरी 19 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरिया में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। रविवार की रात 11 बजे शव लटके होने की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव उतरवाकर पहचान कराई। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरिया निवासी 20 वर्षीय अनुराग प्रताप सिंह पुत्र रामरतन लोधी का शव गांव से 500 मीटर दूसर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पहले तो रात के अंधेरे के चलते पता नहीं चल सका कि युवक कौन है। रात 11 बजे शव लटके होने की जानकारी पाकर दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को उतरवाया गया तो शव की पहचान अनुराग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.