बरेली, जून 29 -- फरीदपुर। फरीदपुर के सिमरा बोरीपुर निवासी राहुल (25) का अपने भाई से क्रिकेट देखने को लेकर कर विवाद हो गया। जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया। उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। बेहोश होने के बाद परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दियोरनिया चौकी इंचार्ज लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के बयान दर्ज किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...