आगरा, मार्च 5 -- एकता के ताल सैमरी रोड पर गुलाल की दुकान लगाकर बैठे अधेड़ की युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपित युवक नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था। विरोध पर पीड़ित और उसके पुत्र का सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित जीयालाल निवासी ताल सैमरी देवरी रोड की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीयालाल ने पुलिस को बताया कि घटना दो मार्च की है। सैमरी ताल पर उन्होंने और उनके पुत्र ने अलग-अलग गुलाल की दुकान लगाई थी। वह दुकान पर बैठे थे, तभी वहां गौरव नाम का युवक आया। वह नशे में था। गाली गलौज करने लगा। वह भड़क गया। ईंट उठाकर सिर में मार दी। वह लहूलुहान हो गए। उनका पुत्र बीच बचाव को आया तो आरोपित ने उसका भी सिर फोड दिया। आरोप है कि आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद से पीड़ित का ...