गौरीगंज, अप्रैल 16 -- अमेठी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो लोगों को गंभीर चाटें आई हैं। वहीं आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।गुरुवार की दोपहर पीठीपुर निवासी श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी। जिसे देख सन्तराम के परिजनों ने बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया। जिस पर श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ‌ के यहां उलाहना देने गई। इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। यह भी पढ़ें- बेटे ने फावड़े से किया हमला, खरबूज की फसल भी जोत डाली जिसमें श्रीमती घायल हो गई। संतराम के पिता रामचरन‌ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावां दोनों तरफ के आधा द...